
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। यहां कुल 230 सीटें है। जिनमें से भाजपा को 136 सीटें, कांग्रेस को 93 और अन्य 1 सीट पर आगे है। यहां पूर्णबहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। रुझानों के मुताबिक, भाजपा इस आकंड़े को पार कर चुकी है।
सीएम शिवराज सिंह का आया बयान
मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन एमपी में हैं। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की, जो लोगों के दिल को छू लिया। ये रुझान उसी का परिणाम हैं। डबल- इंजन सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को ठीक से लागू किया और यहां जो योजनाएं बनीं, उन्होंने लोगों के दिलों को भी छुआ। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया... मैंने पहले भी कहा था कि हमारे प्रति लोगों के प्यार के कारण भाजपा को शानदार बहुमत मिलेगा। ये हर जगह दिखाई दे रहा था।
शांतिपूर्ण तरीके से हो रही काउंटिंग
मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''52 जिलों में से प्रत्येक में वोटों की गिनती समय पर शुरू हो गई... हर जगह गिनती शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कई राउंड हो चुकी है। हम कई जगहों पर नतीजे दिखा रहे हैं जैसे मॉल्स, रेलवे स्टेशन और जहां भी लोगों की संख्या ज्यादा है... वहां तकनीकी खराबी भी ज्यादा नहीं है, कुछ जगहों पर सर्वर की दिक्कत है, लेकिन हम जल्द ही उन्हें सुलझा लेंगे... जैसे-जैसे हमने संख्या बढ़ाई है ईवीएम और डाक मतपत्र दोनों के लिए तालिकाओं की संख्या, मेरा मानना है कि मतगणना शुरू होने के चार घंटे बाद, हमें परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा..."
Updated on:
03 Dec 2023 12:16 pm
Published on:
03 Dec 2023 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
