27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तुम मेरी पार्वती हो, मैं तुम्हारा शिव’, खुद को भगवान बताकर पाखंडी ने किया महिला का रेप, ऐसे खुला राज

महाराष्ट्र के पालघर में एक स्वयंभू बाबा को महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर महिला का रेप किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 27, 2026

Maharashtra

आरोपी ऋषिकेश वैद्य (फोटो- Siraj Noorani एक्स पोस्ट)

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्वयंभू बाबा पर गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक महिला को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने उसका रेप किया और फिर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया के जरिए हुई दोनों की मुलाकात

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऋषिकेश वैद्य ने वर्ष 2023 में फेसबुक के जरिए पुणे की 35 वर्षीय महिला से संपर्क किया। धीरे धीरे उसने महिला का भरोसा जीता और खुद को भगवान शिव का अवतार बताया। आरोपी ने महिला को यह भी विश्वास दिलाया कि वह उसकी पार्वती है। दिसंबर 2023 में वह पुणे पहुंचा और महिला से मुलाकात की। इसी दौरान उसने उसे एक लॉज में ले जाकर कथित रूप से नशीला पदार्थ दिया और दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के दौरान तस्वीरें खींची, फिर किया ब्लैकमेल

महिला का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसकी तस्वीरें भी खींच लीं, जिन्हें बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया। पीड़िता ने बताया कि मई 2024 में आरोपी ने उसे वसई के एक होटल में बुलाया और दोबारा यौन शोषण करने की कोशिश की। आरोपी पर यह भी आरोप है कि उसने इसी तरह कई अन्य महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया और उनका शोषण किया।

पुलिस कर रही अन्य पीड़िताओं की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की है। माणिकपुर पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया। जीरो एफआईआर का मतलब है कि किसी भी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की जा सकती है, चाहे घटना कहीं भी हुई हो। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और अब अन्य संभावित पीड़िताओं की भी तलाशी कर रही है।