20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से 6 की मौत, 20-25 लोगों के दबे होने की सूचना

Maruti Temple Slab Collapse: निर्माणाधीन हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक छज्जा गिर गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर बचाव दल राहत कार्य में जुटा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jun 20, 2026

Hanuman Mandir Construction Site Accident

महाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा। हादसे से पहले पूजा करते श्रद्धालु (सोर्स: एक एक्स यूजर अतुल सिंह अकाउंट स्क्रीनशॉट )

Hanuman Mandir Construction Site Accident: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय मंदिर परिसर में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से कई मलबे के नीचे दब गए। इस दर्दनाक घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अफरा-तफरी माहौल के बीच सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान पर जारी है।

पूरा हादसा CCTV में कैद

इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भक्त हनुमान जी की मूर्ति के सामने सिर झुकाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान वह प्रसाद चढ़ा भी रहे हैं, लेकिन तभी निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ता है।

घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

इस भीषण हादसे में एक तरफ शवों को बाहर निकाला जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ मलबे में दबे जख्मी हुए श्रद्धालुओं के इलाज के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बता दें दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परभणी की संरक्षक मंत्री मेघना बोर्डिकर सक्रिय हो गईं। उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें। मौके पर तुरंत जरूरी उपकरण, मशीनें, क्रेन और एम्बुलेंस तुरंत पहुंचाने की बात कही।

वहीं एनसीपी विधायक राजेश विटेकर ने इस पूरे हादसे पर दुख जताया। साथ ही प्रशासन से बचाव अभियान को तेज करने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द निजात दिलाया जाए।

बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु

दरअसल, महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित ये हनुमान जी का मंदिर बहुत ही मशहूर है। यहां न केवल महाराष्ट्र बल्कि पुरे देश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन शनिवार का दिन यहां संख्या में बढ़तोरी देखी जाती है। इसकी बड़ी वजह ये है कि ज्यादातर भक्त मंगलवार या शनिवार के दिन पूजा करते हैं। बाकी दिन सामान्य भीड़ होती हैं। ऐसे में घटना शनिवार के दिन हुई है तो मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।