राष्ट्रीय

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का कोल्हापुर में निधन, बेटे तुषार गांधी ने दी जानकारी

Breaking News अरुण मणिलाल गांधी का आज मंगलवार 2 मई को निधन हो गया है। वे महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रहते थे। अरुण मणिलाल गांधी महात्मा गांधी के पोते थे। अरुण गांधी महात्मा गांधी के दूसरे पुत्र मणिलाल गांधी के बेटे थे। अरुण मणिलाल गांधी के बेटे तुषार गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अपडेट जारी है...

less than 1 minute read
महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का कोल्हापुर में निधन, बेटे तुषार गांधी ने दी जानकारी

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का (89 वर्ष) की आयु में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। अरुण गांधी पिछले काफी दिनों से बीमार थे। बेटे तुषार गांधी ने बताया कि, उनके पिता का अंतिम संस्कार आज ही कोल्हापुर में किया जाएगा। अरुण मणिलाल गांधी का महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे हैं। उनका जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। उनके पिता यहां छपने वाले अखबार इंडियन ओपिनियन के संपादक रहे, जबकि मां इसी अखबार में पब्लिशर रहीं। अरुण गांधी ने बाद में अपने दादा की राह को चुनते हुए सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। अरुण गांधी ने लिखी किताबें, इनमें द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी प्रमुख हैं। अरुण गांधी 1987 में अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे। यहां उन्होंने अपने जीवन के कई साल टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गुजारे। यहां उन्होंने क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अहिंसा से जुड़े एक संस्थान की भी स्थापना की थी।

Updated on:
02 May 2023 10:24 am
Published on:
02 May 2023 10:22 am
Also Read
View All

अगली खबर