2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, कार्यक्रम में देश-विदेश के 1,500 कलाकार होंगे शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। इस दौरान कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश के 1500 कलाकार शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह AICC हेडक्वार्टर दिल्ली में सुबह 10 बजे शुरू होगा।  

2 min read
Google source verification
mallikarjun-kharge-to-take-charge-of-congress-president-today-1-500-artists-will-be-involved-in-the-program.jpg

Mallikarjun Kharge to take charge of Congress president today, 1,500 artists will be involved in the program

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 अक्टूबर यानी आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में कार्यभार संभालेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे 24 साल बाद ऐसे गैर गांधी परिवार के नेता होंगे, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान कई राज्यों के मुख्यंमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सहित अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

इसके साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई अन्य बड़े कांग्रेसी नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के पहले वह AICC हेडक्वार्टर के बाहर खड़गे की तस्वीर के साथ कई होर्डिंग्स लगाई गई हैं।

कार्यभार संभालने से पहले राजघाट पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे
कार्यभार संभालने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसकी फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस के ऑफिशियल पेज से लिखा गया कि "महात्मा गांधी का दिखाया मार्ग न केवल कांग्रेस, बल्कि देश और दुनिया का मार्गदर्शन आज भी कर रहा है।"

कार्यक्रम में 1,500 देश और विदेश के कलाकार होंगे शामिल
कल यानी 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आ गए हैं। दिल्ली के लिए रवाना होने के पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "कल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पदभार संभालेंगे, जिसमें शामिल होने के लिए मैं दिल्ली जा रहा हूं।" इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में लगभग 1,500 कलाकार आएंगे, जिसमें से 1400 कलाकार देश के और 100 कलाकार विदेश से आएंगे।

7897 वोट के साथ बड़े अंतर से चुनाव अध्यक्ष पद का चुनाव जीते हैं मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को हुआ था, जिसकी वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को हुई थी। इस चुनाव ने मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शशि थरूर को बड़े अंतर से पराजित किया है। मल्लिकार्जुन खरगे को 7897 वोट मिले हैं, जबकि शशि थरूर मात्र 1072 वोट ही हासिल कर पाए।

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, 7897 वोट के साथ मिली बड़ी जीत, शशि थरूर 1072 पर सिमटे

Story Loader