
विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य में सभी चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत भाजपा की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब है। यह हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन जितना ही महत्वपूर्ण है।
जनता ने मेरे खिलाफ रची साजिशों का जवाब दिया: ममता
मुंबई से लौटने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ''उपचुनाव के नतीजे भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हमारे खिलाफ रची गई साजिशों का जवाब हैं। आम जनता ने ऐसी सभी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। लेकिन जीत के साथ ही हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। हमें हमेशा की तरह जनता के साथ खड़ा होना होगा।''
Updated on:
13 Jul 2024 08:47 pm
Published on:
13 Jul 2024 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
