
Man falls ill on Madurai-Delhi Indigo flight, dies after emergency landing
Madurai-Delhi indigo flight: मदुरै से दिल्ली आ रही एक विमान में एक यात्री की तबियत खराब हो गई। यात्री आसमान में उड़ रहे जहाज में खून की उल्टी करने लगा। उसकी हालत देखकर फ्लाइट को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। जहां से आनन-फानन में यात्री को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मरीज को देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मामला मदुरै से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट की है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम मदुरै से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ए-2088 पर सवार एक शख्स की तबियत अचानक खराब हुई। फिर फ्लाइट को बीच रास्ते में इंदौर के हवाईअड्डे पर उतारा गया। जहां से यात्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृत यात्री की पहचान अतुल गुप्ता के रूप में हुई है। वह नोएडा का रहने वाला था।
इंदौर में कराई गई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम विमान को चिकित्सकीय आपात स्थिति के बाद इंदौर हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि विमान के इंदौर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री अतुल गुप्ता की उम्र करीब 60 वर्ष थी। वह इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ए-2088 पर सवार थे और यात्रा के बीच हालत बिगड़ने के कारण उनके मुंह से खून बहने लगा।
ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज थे यात्री
मेडिकल इमरजेंसी के कारण मदुरै-दिल्ली फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट किया गया और यह शाम करीब 5.30 बजे वहां उतरी। गुप्ता को हवाईअड्डे से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि गुप्ता रक्तचाप और मधुमेह सहित कुछ बीमारियों से पीड़ित थे। अधिकारियों ने बताया कि विमान ने आखिरकार शाम करीब 6.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
Published on:
15 Jan 2023 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
