1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दंडित होंगे छात्रों पर फोर्स इस्तेमाल करने वाले सुरक्षाकर्मी, बोले मणिपुर CM

Manipur Violence: विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा किए गए अत्यधिक बल प्रयोग पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि हर हाल में कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
nbs1.jpg

manipur violence मणिपुर काफी लंबे समय से हिंसा की आग में जल रहा है आरक्षण को लेकर 3 मई को दो समुदायों के बीच शुरू हुआ विवाद आज भी जारी है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज शनिवार को इस बात को दोहराया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग करने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को हर हाल में दंडित किया जाएगा। बता दें कि यह रैली दो छात्रों की कथित हत्या के खिलाफ आयोजित की गई थी। सीएम ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने और जातीय हिंसा का गवाह रहे राज्य के दुश्मनों से एकजुट होकर लड़ने की अपील की।

इस घटना से शॉक्ड हूं

मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने इंफाल इलाके में मंगलवार और बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में 100 से अधिक छात्रों के घायल होने की घटना दुख जताया और कहा, "मैं छात्रों पर किए गए अत्यधिक बल प्रयोग से हैरान हूं। बच्चों के साथ बहुत गलत किया गया। राज्य के मंत्रियों ने घायल छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है, जो सुरक्षाकर्मी इसमें शामिल पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई होगी।"

घायलों का होगा फ्री इलाज

इस घटना पर दुःख जताते हुए सीएम ने आगे कहा, विरोध प्रदर्शन के दौरान जितने भी छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं उनके इलाज के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 50,000 रुपये प्रदान किए गए हैं साथ में अस्पतालों को भी यह सूचित किया गया है कि इलाज के दौरान सभी आवश्यकताओं का खर्च सरकार वहन करेगी।

Story Loader