1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर हिंसा: कांगपोकपी जिले में दो संगठनों के बीच फायरिंग में 21 वर्षीय युवक की मौत

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो पक्षों के बीच फायरिंग में एक 21 साल के युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने बंद का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Manipur news

मणिपुर में हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। एक ताजा फायरिंग में एक 21 साल के युवक की मौत हो गई है। दरअसल, कांगपोकपी जिले में शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों के और ग्रामीणों के बीच फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि पुलिस ने की है। एक अधिकारी ने बताया कि कुकी आदिवासी बहुल जौपी गांव में कई घंटों तक लगातार फायरिंग हुई, जिसमें खुपमिनथांग हाओकिप नाम के एक 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

3 मई को शुरू हुई थी हिंसा

बता दें कि मणिपुर में 3 मई 2023 को इम्फाल घाटी में रहने वाले मैतै लोगों और कुकी जनजाति लोगों बीच हिंसा शुरू हुई थी। जिसमें अबतक लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 500 लोग घायल हुए हैं।

Story Loader