
कुकी महिलाएं बारिश और तूफान के बीच अपनी मांगों पर डटी हुई हैं।
Manipur Violence: मणिपुर में कुकी समुदाय अपना अलग प्रदेश और अलग प्रशासन की मांग कर रहा है। टेंग्नौपाल जिले में इंफाल से म्यामार जाने वाले रोड पर इस मांग के साथ सैकड़ों कुकी महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। तूफान औरभारी बारिश के बीच ये महिलाएं सड़क ब्लॉक कर बैठी हुई हैं। ये महिला कुकी लैंड के साथ-साथ स्टेट फोर्स यानी राज्य के अधीन काम करने वाली पुलिस और दूसरी मशीनरी को भेजने का भी विरोध कर रही हैं।
मैतई ने घरों को जलाया, बने अलग कुकी लैंड
पत्रिका रिपोर्टर विकास ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बात की है। विकास को सैंबोन नाम की महिला कहती हैं, बारिश और तूफान के बीच 5 दिन से हम सड़क पर बैठे हैं। हम मरते दम तक बैठे रहेंगे लेकिन स्टेट फोर्स को नहीं आने देंगे। मैतई से रिश्तों के बात पर कहती हैं कि उन लोगों से हम कोई बात नहीं करना चाहते, उन लोगों ने जिस तरह से हमले कर हमारे घरों को जलाया है। उसके बाद उनसे बात करने और उनके साख रहने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। अब हम चाहते हैं कि हमारा प्रशासन अलग हो, ट्राइबल के लिए अलग स्टेट कुकी लैंड चाहिए जो मणिपुर से अलग हो। उन्होंने साफ किया कि इंडिया से अलग होने की बात उनकी ओर से कभी नहीं कही गई। वो मणिपुर से अलग होने की मांग कर रही हैं।
'स्टेट फोर्स हमारे ऊपर जुल्म कर रही है'
प्रदर्शन कर रही एक और महिला एमथेम नाम ने कहा कि राज्य की पुलिस खुलकर मैतई का साथ दे रही है। स्टेट की फोर्स ने हम लोगों को मारा है, हमारे साथ रेप किया है। अब हम उन पर कैसे विश्वास करें। उनको हम अपने बीच घुसने से रोकना चाहते हैं इसीलिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी सुरक्षाबलों का हम वेलकम करते हैं, उन पर हमारा विश्वास है लेकिन स्टेट की मशीनरी से हमारा भरोसा उठ गया है।
Updated on:
03 Aug 2023 07:29 pm
Published on:
03 Aug 2023 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
