23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनीष सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें, तिहाड़ जेल में 8 घंटे की पूछताछ के बाद अब ED ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ED ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल में गिरफ्तार कर लिया है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Mar 2023, 8:34 PM IST

manish-sisodia-s-problems-increased-ed-arrested-him-after-8-hours-of-questioning-in-tihar-jail.gif

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार यानी आज करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली आबकारी नीति मामले के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में 26 फरवरी को CBI ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

कल यानी शुक्रवार 10 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की जमानत को लेकर सुनवाई होनी है, लेकिन उससे पहले आज ED ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को लेकर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए केंद्र की मोदी सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है।

जनता देख रही, जनता जवाब देगी: केजरीवाल
केंद्रीय जांच एजेंसी ED की इस गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मनीष को पहले CBI ने गिरफ़्तार किया। CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला। कल बेल पर सुनवाई है। कल मनीष छूट जाते। तो आज ED ने गिरफ़्तार कर लिया। इनका एक ही मकसद है - मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज नए फर्जी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी।

सिसोदिया ने जेल से लिए देश ने नाम पत्र
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए तीन पेज का एक लेटर शेयर किया है, जिसको बताया है कि "मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा है।बीजेपी लोगों को जेल में डालने की राजनीति करती है, हम बच्चों को पढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं। जेल भेजना आसान है, बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल। राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं।"

यह भी पढ़ें: मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, सौरभ भारद्वाज ने बताया आगे का रोडमैप

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग