24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Suzuki की नंबर 1 कार पर आया बंपर डिस्काउंट, सिर्फ इतने रुपए में मिल जाएगा टॉप मॉडल

Maruti Suzuki Car Discount: मारुति सुजुकी ने सितंबर के महीने में अपनी कारों पर दिए जाने वाला डिस्काउंट अनाउंस किया है। खास बात ये भी है कि ये डिस्काउंट (Discount) इसके पेट्रोल (Petrol) और सीएनजी (CNG) दोनों वैरिएंट पर मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 9 Sep 2024, 7:34 AM IST

Maruti Suzuki best Cars

Maruti Suzuki Cars Discount

Maruti Suzuki Car Discount: मारुति सुजुकी इंडिया ने सितंबर के महीने में अपनी कारों पर दिए जाने वाला डिस्काउंट अनाउंस किया है। आप इस महीने आप भी मारुति की सबसे सस्ती कार खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। ऑल्टो के10 (Alto K10 Price) पहले से ज्यादा सस्ती मिलने वाली है। कंपनी इस महीने अपनी इस हैचबैक (Hatch Back) पर कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस (Exchange Offer) भी दे रही है। खास बात ये भी है कि ये डिस्काउंट (Discount) इसके पेट्रोल (Petrol) और सीएनजी (CNG) दोनों वैरिएंट पर मिलेगा।

Petrol और CNG वैरिएंट पर मिल रहा इतना डिस्काउंट ऑफर

मारुति ऑल्टो K10 कार पर 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3100 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस भी मिलेगा। मारुति ऑल्टो के AMT वैरिएंट पर 40000 रुपए, MT पेट्रोल वैरिएंट पर 35 हजार रुपए और CNG पर 25000 रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस तरह Alto पर कुल 58,100 रुपए तक की छूट मिल सकती है। Alto K10 कार की कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू है। ऐसे में ये कार अब काफी किफायती दाम पर मिल जाएगी। बता दें कि आपका डीलर इससे भी ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर सकता है।

मारुति Alto K10 माइलेज और फीचर

ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm पर मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है। ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह IS एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा।

Disclaimer: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से साझा किया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता नजदीकी शोरुम से लगा लें।

ये भी पढ़ें: Flipkart से मंगाया मोबाइल, डिलीवरी पैकेट खोलते ही उड़े होश…फिर ऐसे चमकी किस्मत