24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Swift CNG Vs Hyundai Grand i10 Nios: कौनसी कार बेहतर, जानें कीमत से लेकर माइलेज तक पूरी डिटेल

Maruti Suzuki Swift CNG Vs Hyundai Grand i10 Nios Price: मारुति और हुंडई की ये दोनों कारें बढ़िया परफॉर्मेंस और किफायती दाम पर आती हैं। आप कीमत (Price), फीचर्स और माइलेज (Mileage) के आधार पर फैसला कर सकते हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से स्विफ्ट CNG और ग्रैंड i10 निओस में से कौन सी कार बेस्ट रहेगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 16 Sep 2024, 3:33 PM IST

Maruti Suzuki Swift CNG vs Grand i10 Nios

Maruti Suzuki Swift CNG vs Grand i10 Nios Price, Mileage and features

Maruti Suzuki Swift CNG Vs Hyundai Grand i10 Nios Price: भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकि ने हाल ही में अपनी स्विफ्ट सीएनजी कार लॉन्च की है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 12 सितंबर, 2024 में अपनी पॉपुलर कार स्विफ्ट का S-CNG वेरिएंट मार्केट में उतारा है। मारुति की ये कार इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज (Mileage) देने वाली प्रीमियम हैचबैक (Hatchback) है। कार मार्केट में इसकी टक्कर हुंडई ग्रैंड आई10 से होगी। आइए जानते हैं दोनों CNG कारों की कीमत (Price on Road), रेंज (Range), इंजन, बैटरी (Battery) और पता करते हैं कौन सी बेहतर है।

Maruti Suzuki Swift CNG vs Grand i10 Nios: फीचर्स

मारुति और हुंडई की ये दोनों कारें बढ़िया परफॉर्मेंस और किफायती दाम पर आती हैं। ज्यादा माइलेज की वजह से सीएनजी कार काफी लोगों को पसंद आती है। इसलिए भारत का बड़ा कंज्यूमर बेस इन कारों को पसंद करता है। नई स्विफ्ट CNG का डिजाइन पेट्रोल वर्जन जैसा है, लेकिन पीछे की तरफ CNG बैजिंग के साथ LED फॉग लाइट्स, LED टेललाइट, के साथ ऑटो-LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और 15-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। स्विफ्ट CNG में ऐपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7-इंच का स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। वहीं हुंडई CNG कार में ऑटो-प्रोजेक्टर हेडलाइट, LED DRL, स्टाइलिश कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील्स, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, बॉडी कलर ORVM, बंपर और डोर हैंडल मिलते हैं। ग्रैंड i10 निओस CNG में वायर्ड ऐपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर AC वेंट, मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा है। दोनों में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESP और हिल असिस्ट कंट्रोल की सुविधा दी गई है।

Maruti Swift CNG vs Grand i10: माइलेज

नई स्विफ्ट CNG और ग्रैंड i10 निओस, दोनों ही कारें 1.2 लीटर इंजन की पावर के साथ आती हैं। स्विफ्ट का टॉर्क 102Nm हुंडई कार (95Nm) की तुलना में ज्यादा है। मारुति कार 60 लीटर CNG टैंक के साथ 33 किमी/किग्रा का माइलेज (Mileage) और 268 लीटर का बूट स्पेस देती है। हुंडई कार ड्यूल-सिलेंडर के साथ 27 किमी/किग्रा का माइलेज और 260-लीटर का बूट स्पेस देती है।

Maruti Swift CNG vs Grand i10 कीमत

स्विफ्ट CNG 3 तीन वेरिएंट्स के साथ मार्केट में आई है। इसके VXI वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 8,19,500 रुपये है। मिड-वेरिएंट VXI(O) वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 8,46,500 रुपये है। मारुति स्विफ्ट CNG के टॉप-वेरिएंट की X-शोरूम प्राइस 9,19,500 रुपये है। हुंडई ग्रैंड i10 निओस CNG को 7.75 लाख से 8.3 लाख रुपये के बीच खरीदा जा सकता है। हुंडई कार मारुति के मुकाबले सस्ती है। मारुति और हुंडई की ये दोनों कारें बढ़िया परफॉर्मेंस और किफायती दाम पर आती हैं। अब आप कीमत, फीचर्स और माइलेज के आधार पर फैसला कर सकते हैं कि आपकी जरूरत के हिसाब से स्विफ्ट CNG और ग्रैंड i10 निओस में से कौन सी कार बेस्ट रहेगी।

ये भी पढ़ें: अब वंदे भारत मेट्रो नहीं बल्कि नमो भारत रेपिड रेल का उद्घाटन करेंगे PM Modi, रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट जानिए पूरा मामला