
MEA to Co-host an International Conference on ‘India’s Role in the Changing World Order’ with Usanas Foundation
India’s Role in the Changing World Order Conference: भारत इस साल जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। दिसंबर 2023 में जी-20 का शिखर सम्मेलन होना है। जी-20 की अध्यक्षता को लेकर देश भर में कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय विदेश मंत्रालय 'बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका' विषय पर इंटरनेशनल कॉफ्रेंस करने जा रहा है। यह इंटरनेशनल कॉफ्रेंस उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। महाराणा प्रताप जियोपॉलिटिक्स डायलॉग 2023 के तहत यह कॉफ्रेंस आयोजित होगी। इसमें दुनिया के कई देशों के राजदूत, सैन्य अधिकारी, पॉलिसी मेकर सहित कई अन्य लोग शामिल होंगे। यह इंटरनेशनल कॉफ्रेंस 23 से 25 मार्च 2023 तक उदयपुर में Usanas Foundation द्वारा आयोजित किया जाएगा।
CNN, पेंटागन के एजेंट व सलाहकार भी होंगे शामिल
इस कॉफ्रेंस में जापान से स्टीफन आर नेगी, सऊदी अरब से सलमान अल-अंसारी, अनिल त्रिगुणायत, इज़राइल से डैनियल कार्मोन, लेफ्टिनेंट जनरल अता हसनैन (15 कोर के पूर्व जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ, 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टरमाइंड दलिया जैदा, CNN- के एजेंट, पेंटागन के पूर्व सलाहकार डॉ. माइकल रुबिन सहित कई गणमान्य शामिल होंगे।
भारत के बड़े फैसलों पर होगी चर्चा
महाराणा प्रताप वार्षिक सुरक्षा संवाद 2023 के तहत यह उदयपुर में सुरक्षा और विदेश नीति के थिंक टैंक उसानास फाउंडेशन द्वारा यह कॉफ्रेंस आयोजित होगा। इसमें तेजी से बदल रही दुनिया और नई विश्व व्यवस्था के बीच भारत के लिए सुरक्षा, आर्थिक और राजनयिक रोडमैप जैसे विषयों का मंथन किया जाएगा। कॉफ्रेंस में भारत द्वारा कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने, नोटबंदी, सीएए/एनआरसी, आतंकी संगठन PFI पर प्रतिबंध, बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
9-10 फरवरी को ऑनलाइन कॉफ्रेंस भी होगा
उसानास फाउंडेशन 9 से 10 फरवरी 2023 तक महाराणा प्रताप वार्षिक भू-राजनीति संवाद 2023 का ऑनलाइन कॉफ्रेंस भी आयोजित करेगा। जिसमें दुनिया भर के लोग शामिल होंगे। संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कॉफ्रेंस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका को रेखाकिंत करने के साथ-साथ राजस्थान के महान राजनयिक, प्रशासक और योद्धा महाराणा प्रताप के प्रति आभार प्रकट करने का भी एक विनम्र पहल है।
Published on:
06 Feb 2023 04:16 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
