3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mizoram Bridge Accident : 104 मीटर की ऊंचाई से गिरा पुल, चारों तरफ मची चीख पुकार, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

Mizoram Railway Bridge Accident : मिजोरम में रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरने के कारण 17 मजदूरों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री ने परिवारजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
pm_modi_17_killed_in_railway_bridge_collapses_in_mizoram.png

PM Modi 17 killed In Railway bridge collapses in Mizoram

pm modi Mizoram Railway Bridge Accident : मिजोरम रेलवे पुल दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए अपनी संवेदना जाहिर की है। पीएम मोदी ने सभी मारे गए मजदूरों के परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायल हुए कार्मिकों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है। करीब दोपहर 11 बजे यह पुल 104 मीटर की ऊंचाई से गिरा और फिर चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

गौरतलब है मिजोरम की राजधानी आईजोल से करीब 21 किलोमीटर दूरी पर साइरंग इलाके में बनाया जा रहा रेलवे का एक बड़ा पुल गिर गया। इसके कारण यहां काम कर रहे 17 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। जिस समय यह दुर्घटना हुई करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे।

भारतीय रेलवे इस समय पूर्वोत्तर की सभी राजधानियों को रेलवे लाइन से जोड़ने में लगा हुआ है। इसी योजना के तहत आईजोल में रेलवे पुल का निर्माण चल रहा था। यह रेललाइन आइजोल को गोवाहाटी से जोड़ती है। यह बैराबी और साइरंग रेलवे स्टेशन के बीच है। कुरंग नदी पर यह 104 मीटर की उंचाई पर बनाया जा रहा था। साइरंग आइजोल से पहले अंतिम स्टेशन है।

यह भी पढ़ें :मिजोरम में गिरा रेलवे पुल, 17 मजदूरों की मौत

Story Loader