7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

‘क्या देश को आजादी मोदी और शाह ने दिलाई’, गृह मंत्री के बयान पर बोले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

जम्मू-कश्मीर में लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 70 सालों में तीन परिवारों ने शासन किया। इस दौरान केवल 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया और प्रधानमंत्री मोदी ने 3 साल में ही 56 हजार करोड़ रुपए लाने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर में 70 साल में विकास नहीं हुआ। इस पर मीडिया के सवालों पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि "देश को आजादी मोदी, शाह ने दिलाई? ये लोग पैदा नहीं हुए थे तब आजादी मिली उसके लिए कांग्रेस पार्टी के नेता महात्मा गांधी ने लड़कर, पंडित जवाहर लाल नेहरू 9 साल जेल में रहकर आजादी दिलाई। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कुर्बानी दी, आपकी क्या कुर्बानी है? अगर 70 साल में कुछ नहीं होता तो क्या इतने AIIMS बनते?  

Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Oct 09, 2022