2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम के फिर बदले तेवर: अगले 4 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: देश में अब मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jan 30, 2026

Heavy rain alert by IMD

Heavy rain alert by IMD

मानसून (Monsoon) के शानदार सीज़न में देशभर में भारी बारिश हुई और कई राज्यों में तो बारिश ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। मानसून के बाद अब कई राज्यों में गलन वाली ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है, तो कई राज्यों में अभी भी बारिश लोगों को तरबतर कर रही है। 2025 में देशभर में जोरदार बारिश हुई और अब 2026 भी बारिश के लिए एक अच्छा साल रहने वाला है। अब देश में मौसम के तेवर बदल गए हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसे रहेंगे मौसम के तेवर?

मानसून के देश में सबसे पहले दस्तक देने के साथ ही केरल में बारिश की जो शुरुआत हुई थी, वो अभी भी जारी है। राज्य में अच्छी बारिश का सिलसिला अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अब केरल में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन केरल में भारी बारिश होगी।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के दौरान उत्तराखंड में अच्छी बारिश देखने को मिली और मानसून के बाद भी राज्य में रुक-रूककर बादल बरस रहे हैं। अब उत्तराखंड में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन उत्तराखंड में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले 4 दिन भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में कई जगह 1, 2 और 3 फरवरी को जमकर बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 31 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में भी 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बादल बरसने का अलर्ट है। इसके अलावा पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी मौसम विभाग ने अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Story Loader