
Heavy rain alert by IMD
मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न पिछले सालों की तुलना में ज़्यादा अच्छा रहा। मानसून के दौरान देशभर में शानदार बारिश हुई। कई राज्यों में तो जमकर बादल बरसे और लोग तरबतर हो गए। इससे न सिर्फ पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए, बल्कि नदी, तालाब और बांध भी पूरी तरह से लबालब हो गए। मानसून के दौरान भारी बारिश से मौसम भी सुहावना रहा। मानसून के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। अब देश में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 30 और 31 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
राजस्थान में मानसून के दौरान और कुछ दिन बाद तक शानदार बारिश हुई। हालांकि उसके बाद बारिश पर ब्रेक लग गया और ठंड का असर बढ़ने लगा। अब राजस्थान में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कई जिलों में 30 और 31 दिसंबर को रुक-रूककर भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है। मौसम के इस नए खेल से राज्य में ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा।
केरल के लिए मानसून का सीज़न काफी अच्छा रहा और इस दौरान जोरदार बारिश देखने को मिली। मानसून के जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए बारिश का सिलसिला रुका, लेकिन अब राज्य में एक बार रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी का भी अलर्ट है।
देश में अब मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 30 और 31 दिसंबर को केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हरिआणा, पंजाब, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी।
देश में अब मौसम के नया खेल दिखाने का असर कई जगह दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, कराईकल और पुडुचेरी में जमकर बादल बरसेंगे।
Updated on:
29 Dec 2025 08:11 pm
Published on:
29 Dec 2025 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
