
IMD Issues Heavy Rain Alert
मानसून (Monsoon) का सीज़न इस साल पिछले सालों की तुलना में ज़्यादा शानदार रहा। देशभर में मानसून के दौरान जोरदार बारिश हुई। कई राज्यों के लिए तो मानसून का सीज़न काफी कमाल का रहा और जमकर बादल बरसे। मानसून के दौरान सुहावना मौसम रहने से लोगों को गर्मी भी आराम मिला। मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर नहीं थमा है और बारिश अभी भी जारी है। अब मौसम अलग खेल दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश के लिए मानसून का सीज़न काफी अच्छा रहा और अच्छी बारिश देखने को मिली। मानसून के जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन अब राज्य में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम अलग खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में 24, 25, 26 और 27 को रुक-रूककर भारी बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना है।
मानसून के दौरान जम्मू-कश्मीर में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद जम्मू-कश्मीर में कुछ समय के लिए बारिश रुकी, लेकिन अब बारिश फिर शुरू हो गई है। अब जम्मू-कश्मीर में मौसम अलग खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी भी होगी।
मौसम अब अलग खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक, उत्तराखंड, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में रुक-रुककर भारी बारिश होगी। केरल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है।
राजस्थान के ज़्यादातर जिलों में सुबह और रात के समय ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के इन जिलों में 24, 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहेगा। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल शीतलहर से आराम मिलेगा।
Updated on:
23 Dec 2025 04:40 pm
Published on:
23 Dec 2025 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
