28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का फिर बदला मिज़ाज: 1-3 मार्च को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 1-3 मार्च को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 28, 2026

IMD Issues Heavy Rain Alert

IMD Issues Heavy Rain Alert

मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न काफी शानदार रहा इस दौरान पूरे देश में जोरदार बारिश हुई और मौसम भी काफी अच्छा रहा। मानसून के बाद भी कई राज्यों में 2026 में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। देशभर में 2025 में भारी बारिश देखने को मिली और 2026 के लिए पूर्वानुमान जताया जा रहा है कि इस साल भी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। अब देश में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 1-3 मार्च को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

तमिलनाडु में मौसम का कैसा रहेगा मिज़ाज?

मानसून का 2025 सीज़न तमिलनाडु के लिए कमाल का रहा और इस दौरान बेहतरीन बारिश देखने को मिली और अभी भी राज्य में बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। अब तमिलनाडु में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में 1-3 मार्च को जमकर बादल बरसेंगे।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून का 2025 सीज़न हिमाचल प्रदेश के लिए भी जोरदार रहा और अच्छी बारिश देखने को मिली। मानसून 2025 के साथ ही राज्य में बारिश का जो दौर शुरू हुआ था वो 2026 में अभी भी बरकरार है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में 1-3 मार्च को भारी बारिश होगी।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

देश में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 1-3 मार्च को उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में कुछ जगह जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 1-3 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कराईकल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, यनम और रायलसीमा में 1-3 मार्च के दौरान भारी बारिश होगी।