
बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर जाते हुए लोग। (फाइल फोटो)
Monsoon Update: देश में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक मानसून (Monsoon) ने रविवार तक आधे से ज्यादा देश को कवर कर लिया है। मानसून मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, बिहार और झारखंड में आगे बढ़ चुका है। इसके कुछ दिनों में बिहार, झारखंड, गुजरात के शेष हिस्सों, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों व राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून की जमकर बारिश की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली में भी मानसून के तय तारीख 30 जून से पहले बारिश की संभावना है। मानसून अब तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे चुका है।
बिहार, झारखंड, गुजरात के शेष हिस्सों, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों व राजस्थान तीन से चार दिनों में मानसून के आगे बढ़ने पहुंचने के आसार हैं। हालांकि इन राज्यों इस सप्ताह कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से मौसम बदला है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। IMD के अनुसार इन राज्यों में जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली तक मानसून सक्रिय हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड, गुजरात के शेष हिस्सों, व राजस्थान के जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कहीं- कहीं तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
अमरीका में एक तरफ लोग बाढ़ के कारण परेशान हैं तो दूसरी ओर गर्मी कहर बरपा रही है। आयोवा में बारिश के कारण कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। लोग दूसरे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। इलाके की नदियां उफान पर हैं। वहीं, वाशिंगटन डीसी, वर्जीनिया, फिलाडेल्फिया, नेवार्क, न्यू जर्सी, कोलंबस, ओहियो और डेट्रायट में गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। लोगों को गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बताया जाता है कि गर्मी के कारण अभी तक 2300 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। यह पिछले 45 साल की सर्वाधिक हैं।
Published on:
24 Jun 2024 07:23 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
