3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: कहां तक पहुंचा मॉनसून, अब किस राज्य में मिलने वाली है गुड न्यूज, अगले 3 दिनों में होगी झमाझम बारिश

Monsoon in India: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा अपडेट के अनुसार, नगालैंड, मेघालय, सिक्किम, केरल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, कर्नाटक में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। राजस्थान, गुजरात, दिल्ली UP, MP समेत इन राज्यों में कब पहुंच रहा मानसून जानिए-

2 min read
Google source verification
Monsoon update 2024

Monsoon in Mumbai: समय से पहले केरल में दस्तक दे चुका दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Monsoon) पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मॉनसून के बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। राजधानी दिल्ली का भी मौसम खुशनुमा होने के आसार हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दिल्ली में इस सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में अब भी लू का कहर जारी रह सकता है।

कहां तक पहुंच गया मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, असम, मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। इसके अलावा मॉनसून ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी दस्तक दे दी है।

इन राज्य का अगला नंबर

महाराष्ट्र में दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर के जरिए मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। यह 9 से 10 जून के बीच मुंबई पहुंच सकता है। खास बात है कि महाराष्ट्र में गर्मी के अलावा मॉनसून जल संकट के लिहाज से बेहद अहम है। इधर, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। पहाड़ी राज्य में मॉनसूनी बारिश 20 जून तक दस्तक दे सकती हैं। कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में 25 जून के आसपास मॉनसून पहुंचेगा। 15 जून तक मॉनसून के मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के आसार हैं। साथ ही इस अवधि में ही मॉनसून छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड पहुंच सकता है।

इन राज्यों में मिलने वाली है गुड न्यूज


आने वाले दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत के राज्यों समेत बाकी राज्यों में पहुंचने की संभावना है। IMD के अनुसार, मॉनसून 20 और 25 जून को गुजरात, 30 जून और पांच जुलाई को राजस्थान पहुंच सकता है। इसके अलावा, 15 जून को MP के कुछ इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 20 जून को बाकी इलाकों में पहुंचेगा। UP की बात करें तो यहां मॉनसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचता है। इस बार 18-20 जून में इसके वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए UP में दस्तक देने की संभावना है। दिल्ली में 27 जून को मॉनसून पहुंच सकता है। इसके बाद झमाझम बारिश होगी।

Story Loader