बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने चुनावी सिस्टम, संविधान और न्यायपालिका में सुधार के लिए कई आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों को लागू होने में अभी समय लगेगा, क्योंकि हम नए सिरे से बांग्लादेश का निर्माण कर रहे हैं। यूनुस ने अपने चुनाव लड़ने की बात को खारिज करते हुए कहा, शेख हसीना के 15 साल के कार्यकाल में बांग्लादेश में सबकुछ बर्बाद हो गया। उनकी सरकार में प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। यूनुस ने आरोप लगाया कि शेख हसीना ने दिखावटी चुनाव कराए और खुद को और अपनी पार्टी को निर्विरोध विजेता घोषित किया। उन्होंने एक फासीवादी शासक के रूप में शासन किया।