2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Attack Case: आतंकी तहव्वुर राणा को नहीं मिली राहत, 9 जुलाई तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी। कोर्ट में राणा ने परिवार से बातचीत की मांग की और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने तिहाड़ जेल से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 06, 2025

तहव्वुर हुसैन राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ी (Photo - IANS)

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा की न्यायिक हिरासत को बढ़ाकर 9 जुलाई तक कर दिया है। सुरक्षा कारणों के चलते राणा को शुक्रवार को वर्चुअल मोड के जरिए अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उसने कोर्ट से अपने परिवार से बात करने की अनुमति मांगी।

स्वास्थ्य को लेकर चिंता, कोर्ट ने तिहाड़ जेल से मांगी रिपोर्ट

राणा के वकील ने अदालत में उसके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन को 9 जून तक मेडिकल स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, अदालत 9 जून को राणा की उस याचिका पर भी सुनवाई करेगी जिसमें उसने अपने परिवार से बातचीत करने की अनुमति मांगी है।

पहले भी खारिज हुई थी अर्जी, NIA ने जताई आपत्ति

बता दें कि इससे पहले 24 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने तहव्वुर राणा की परिवार से बातचीत की अर्जी को खारिज कर दिया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि राणा अगर परिजनों से बातचीत करता है, तो वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर सकता है।

अमेरिका से भारत लाया गया है राणा, लगे हैं गंभीर आरोप

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना के मेडिकल कोर के पूर्व अधिकारी तहव्वुर राणा को हाल ही में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। राणा पर 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए भयावह आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात, PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का उद्घाटन

एनआईए की हिरासत से बाहर आने के बाद कोर्ट ने 9 मई को उसे 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब कोर्ट ने उसकी हिरासत की अवधि बढ़ाते हुए अगली पेशी 9 जुलाई तय की है।

Story Loader