राष्ट्रीय

Mumbai Serial Blast: 1993 मुंबई बम धमाके के दोषी मोहम्मद खान की हत्या

मोहम्मद अली खान जन्म से मुस्लिम नहीं था। इसने बाद में इस्लाम धर्म कबूल किया ​था। इसका नाम पहले मनोज कुमार भंवरलाल गुप्ता था। यह कोल्हापुर की जेल में मुंबई बम धमाकों के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था।

less than 1 minute read

Mumbai Serial Blast: 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी मोहम्मद अली खान की जेल में बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। कोल्हापुर से आ रही जानकारी के अनुसार जेल में 5 आरोपियों ने सिर फोड़ दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई है। कोल्हापुर जेल में ही मुंबई ब्लास्ट के 4 दोषियों को रखा गया था। इसमें से एक दोषी मोहम्मद अली खान भी था। मोहम्मद अली खान की बैरक में ही यह आरोपी रखे गए थे। फिर इन्होंने ही हत्या कर दी।
महाराष्ट्र कारागार विभाग की उपमहानिरीक्षक स्वाति साठे ने बताया है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई बम कांड के आरोपियों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। खान की हत्या करने का प्रतीक पाटिल, दीपक खोत, संदीप चव्हाण, ऋतुराज इनामदार और सौरभ सिद्ध पर लगा है। पुलिस हत्या की वजह का पता लगा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहम्मद अली खान जन्म से मुस्लिम नहीं था। इसने बाद में इस्लाम धर्म कबूल किया ​था। इसका नाम पहले मनोज कुमार भंवरलाल गुप्ता था। यह कोल्हापुर की जेल में मुंबई बम धमाकों के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था।

बम धमाकों से दहल गई थी मुंबई
12 मार्च, 1993 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 28 मंजिला इमारत के बेसमेंट में एक जोरदार धमाके से 50 लोग मारे गए। इसके आधे घंटे बाद दूसरा धमाका एक कार में हुआ और फिर एक के बाद एक धमाकों का सिलसिला शुरू हुआ। दो घंटे के अंदर पूरे मुंबई में 12 जगहों पर 13 धमाके हुए थे। इन सिलसिलेवार धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे। इन धमाकों में मुन्ना का भी हाथ पाया गया था।

Also Read
View All

अगली खबर