
Murder In Bihar : बिहार में भागलपुर जिले की एक अदालत ने आज हत्या के एक मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (10) दिनेश कुमार ने 14 साल पुराने हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुबोध दास, नरेश दास, बिशन दास, मदन हरिजन, एवं दशरथ हरिजन को सजा मुकर्रर की।
अदालत ने भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है। इसके अलावा प्रत्येक लोगों पर दस -दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के छोटी नाकी गांव में वर्ष 2010 में कुछ अपराधियों ने भद्दो दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इधर मृतक के परिजनों ने उन पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Updated on:
09 May 2024 08:50 pm
Published on:
09 May 2024 08:48 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
