राष्ट्रीय

NCC PM Rally : PM Modi ने जारी किया 75 रुपए का स्मारक सिक्का, बोले – भारत का समय आ गया है

NCC PM Rally प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC पीएम रैली में शामिल हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहें। पीएम मोदी ने NCC के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपए का एक स्मारक सिक्का जारी किया।

2 min read
NCC PM Rally : PM Modi ने जारी किया 75 रुपए का स्मारक सिक्का, बोले - भारत का समय आ गया है

pm modi releases coin of Rs 75 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC पीएम रैली में शामिल हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहें। पीएम मोदी ने NCC के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपए का एक स्मारक सिक्का जारी किया। PM Modi ने इस अवसर पर कहा कि, आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में NCC भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इन वर्षों में NCC का जिन लोगों ने प्रतिनिधित्व किया है, जो इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करता हूं। भारत के युवाओं के लिए यह नए अवसरों का समय है। हर कोई भारत की बात कर रहा है, कह रहा है 'भारत का समय आ गया है'। इसका श्रेय भारत के युवाओं को दिया जा सकता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। पीएम मोदी खुद NCC के कैडेट रह चुके हैं।


देश के विकास में NCC की क्या भूमिका है, ये हमने देखा है

करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC पीएम रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहाकि, आप NCC कैडेट के रूप में भी और देश के युवा के रूप में भी एक अमृत पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं। ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगी। देश के विकास में NCC की क्या भूमिका है, ये हमने देखा है।

यह भी पढ़े - ट्यूशन देने वाले टीचरों की पीएम मोदी ने खोली पोल, देखें वीडियो क्या कहा

NCC कैडेट विशेष हैं

PM नरेंद्र मोदी ने कहाकि, आज इस समय मेरे सामने जो NCC में कैडेट हैं वो तो और विशेष हैं। विविधताओं से भरी हुई मगर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मूल मंत्र को हिंदुस्तान के कोने-कोने में लेकर जाने वाला ये कार्यक्रम हमेशा-हमेशा याद रहेगा।

प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे

PM नरेंद्र मोदी ने आगे कहाकि, जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे। आज का भारत भी अपने सभी युवा साथियों को वो मंच देने का प्रयास कर रहा है जो आपके सपने को पूरा कर सके।

यह भी पढ़े - कर्नाटक में अमित शाह बोले - आधुनिक भारत में युवाओं की बड़ी भूमिका

Updated on:
29 Jan 2023 08:07 am
Published on:
28 Jan 2023 08:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर