
nepal bus accident, 32 people died and 12 injured
नई दिल्ली। नेपाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, एक यात्री बस सैकड़ों फीट गहरी एक खाई में गिर गई है। इस हादसे में बस में सवार करीब 32 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हैं। घटना के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं प्रशासन मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दे रहा है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक घटना नेपाल के सुर्खेत जिले के मुगु की है। यहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया कि बस सुर्खेत जिले के पहाड़ी इलाके से मुगु की तरफ जा रही थी। वहीं मुगु पहुंचने से पहले की एक मोड़ पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।
घायलों का चल रहा इलाज
इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही देश में सनसनी फैस गई। राहत और बचाव दल समेत प्रशसान भी मौके पर मौजूद है। वहीं ग्रामीणों की मदद से नेपाल प्रहरी के जवान खाई में बस तक पहुंचे। इस हादसे में 28 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 16 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नेपालगंज अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान चार घायलों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, वहीं अन्य घायलों का अभी इलाज चल रहा है।
हादसे की जानकारी देते हुए कर्णाली प्रदेश प्रहरी कार्यालय के निरीक्षक जीवन लामीछामे ने बताया कि बस हादसे में 32 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
Published on:
12 Oct 2021 10:16 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
