30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाली एयरलाइन ने जम्मू कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, विवाद बढ़ने पर पोस्ट किया डिलीट

नेपाल एयरलाइंस की सोशल मीडिया पोस्ट में भारत का गलत नक्शा दिखाने पर विवाद खड़ा हो गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर भारतीयों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बढ़ते विरोध के बीच कंपनी ने पोस्ट हटा दी, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक माफी या सफाई नहीं दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 30, 2026

Nepali Airlines Controversy

Nepali Airlines Controversy

Nepali Airlines Controversy: हाल ही में नेपाल की राष्ट्रीय विमानन कंपनी नेपाली एयरलाइन एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई। मामला इतना बढ़ा कि भारतीय सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक ग्राफिक पोस्ट किया था। यह पोस्ट शायद किसी प्रमोशनल मकसद से शेयर की गई थी, लेकिन इसमें एक बड़ी गलती कर दी गई। नक्शे में भारत की सीमाओं को गलत तरीके से दिखाया गया। सबसे ज्यादा आपत्ति इस बात पर हुई कि Jammu and Kashmir और Ladakh को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शाया गया था। भारत में इस तरह की गलती को सिर्फ तकनीकी भूल नहीं माना जाता। यह सीधे-सीधे देश की संप्रभुता और अखंडता से जुड़ा मुद्दा है। इसलिए जैसे ही यह पोस्ट लोगों की नजर में आई, सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया।

जानें डिटेल्स


कई यूजर्स ने एयरलाइंस को जमकर घेरा। कुछ लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया, तो कुछ ने कंपनी के बहिष्कार तक की बात कह दी। मामला इतना बढ़ा कि यूजर्स ने Ministry of External Affairs और नेपाल में भारतीय दूतावास को भी टैग करना शुरू कर दिया, ताकि इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया आए। विवाद बढ़ता देख कंपनी ने चुपचाप पोस्ट हटा ली। लेकिन यहां एक और बात लोगों को खटकी, पोस्ट हटाने के बाद भी एयरलाइंस की तरफ से कोई माफी या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया। न यह बताया गया कि गलती कैसे हुई, न ही यह कहा गया कि इसे सुधारा जाएगा।

भारत का रुख हमेशा साफ


भारत का इस मुद्दे पर रुख हमेशा साफ रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को देश का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। ऐसे में किसी भी अंतरराष्ट्रीय कंपनी या संस्था द्वारा गलत नक्शा दिखाना गंभीर मामला बन जाता है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो। इससे पहले भी कई वैश्विक संगठनों और कंपनियों को गलत मैप दिखाने पर भारत की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। कई मामलों में बाद में सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी। नेपाल एयरलाइंस की इस चूक को लोग सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि लापरवाही के तौर पर देख रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि कंपनी इस विवाद पर आधिकारिक रूप से क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या वह अपनी गलती स्वीकार करती है या नहीं।