30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सुवेंदु अधिकारी को दो थप्पड़ पड़ेंगे’, एग्जिट पोल के बाद TMC नेता का फूटा गुस्सा

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनावों के एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त दिखाए जाने के बाद टीएमसी प्रत्याशी मदन मित्रा का बयान सामने आया है। मित्रा ने कहा है कि इन चुनावों में शुभेंदु अधिकारी को दो थप्पड़ पड़ेंगे, एक नंदीग्राम की ओर से और दूसरा भवानीपुर की तरफ से पड़ेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Apr 30, 2026

Suvendu Adhikari

BJP Leader Suvendu Adhikari

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में दोनों फेज की वोटिंग पूरी हो गई है जिसके बाद सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है। इसी बीच उत्तर 24 परगना के कमरहाटी से तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रत्याशी मदन मित्रा का एक बड़ा बयान सामने आया है। मित्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेता शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा है कि इन चुनावों में शुभेंदु अधिकारी को दो थप्पड़ पड़ेंगे, एक नंदीग्राम की ओर से और दूसरा भवानीपुर की तरफ से पड़ेगा। मित्रा का यह बयान सामने आने के बाद से इसकी कड़ी आलोचना हो रही है। भाजपा दल के नेताओं ने इन बयानों को टीएमसी का डर बताया है।

ममता बनर्जी की जीत का किया दावा

29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग पूरी होने के बाद से ही एग्जिट पोल आने शुरू हो चुके है। एग्जिट पोल्स में कहीं भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है तो कहीं भाजपा टीएमसी से आगे दिख रही है। हालांकि एग्जिट पोल्स हमेशा सही साबित हो ऐसा जरूरी नहीं होता है, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि चुनावों के परिणाम एग्जिट पोल्स से बिल्कुल विपरीत होते है। हालांकि भाजपा खेमे में इन एग्जिट पोल्स को लेकर खुशी देखने को मिल रही है जबकि टीएमसी ने इन्हें खारिज कर दिया है। इन्हीं एग्जिट पोल्स को लेकर मित्रा ने यह बयान दिया है और दावा किया है कि ममता बनर्जी 200 से ज्यादा सीटें जीतकर विरोधियों के दांत खट्टे करेगी।

एग्जिट पोल्स के आंकड़े

एग्जिट पोल्स सामने आने के बाद से ही टीएमसी के नेता इन्हें खारिज करते हुए इनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे है। हालांकि ज्यादा एग्जिट पोल्स के अनुसार इन चुनावों में बीजेपी बड़ा प्रदर्शन कर सकती है। प्रजा पोल के अनुसार पार्टी को 178 से 208 सीटें मिल सकती हैं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले काफी अधिक हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 85 से 110 सीटों तक सीमित बताया गया है। पी मार्क के आंकड़े भी BJP के पक्ष में दिखते हैं, जहां उसे 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि TMC को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं।