30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वोटिंग से पहले PM मोदी का दावा… अगली दिवाली 3 दिसंबर को मनाएंगे

PM Modi attack on congress: शाजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

2 min read
Google source verification
 Next Diwali will be celebrated 3 December PM Modi claims before voting

मध्य प्रदेश विधाानसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विधायकों के टिकट काटने से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक को मैदान में उतार दिया है। चुनाव प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल रखी है। पीएम मोदी इन दिनों लगातार राज्य में जनसभा कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी इस चुनाव में किसी भी तरह से भाजपा सरकार को हराकर अपना बदला पूरा करना चाहती है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में भाजपा की फिर से सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के इस बार के चुनाव एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, भाजपा फिर से सत्ता में आ रही है, वहीं, 3 दिसंबर को हम अगली दिवाली मनाएंगे।

आज पूरा MP कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार

शाजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनाव की खास बात यह है कि भाजपा की जीत की जिम्मेदारी मेरी माताओं-बहनों-बेटियों और नौजवानों ने संभाल ली है। आज पूरा MP कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा

जनसभा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की ऐसी आंधी चली है कि कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा। मध्य प्रदेश के लोग इस बार के चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। मैं बीते दिनों MP के अलग अलग हिस्सों में लोगों से मिला हूं, आशीर्वाद प्राप्त किए हैं, जो भरोसा, जो विश्वास भाजपा पर दिख रहा है, वो अद्भुत है। दिल्ली में बैठकर चुनावों का हिसाब लगाने वाले पॉलिटिकल मेहरबान इसका आकलन नहीं कर पाए हैं।

जहां-जहां कांग्रेस आई - तबाही लाई

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इस अहम समय में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का रहना बहुत जरूरी है। आपको याद रखना है कि कांग्रेस वो पार्टी है जो निवेशकों को भगाती है, जो हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है, उसे आपके परिवार से कोई मतलब नहीं है। जहां-जहां कांग्रेस आई - तबाही लाई। पूरे मध्य प्रदेश में सिर्फ भाजपा की गूंज है। शाजापुर की विशाल जनसभा में आशीर्वाद देने आए अपने परिवारजनों का स्नेह कभी भूल नहीं सकता हूं।

3 दिसंबर को मनाएंगे दिवाली

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा ने भारत की प्रगति में अधिक से अधिक भागीदारी का संकल्प पत्र आपके सामने रखा है। इस संकल्प पत्र में एक्सप्रेस वे है, मेट्रो है, रेल कनेक्टिविटी है, MP IIT है। ये सभी गारंटी पूरी होगी, ये मोदी की गारंटी है। बड़ी मुश्किल से भाजपा ने MP को बहुत गहरे कुएं से बाहर निकाला है। मध्य प्रदेश की पहचान फिर से बीमारु राज्य की बन जाए, ऐसा कोई काम मध्य प्रदेश को प्यार करने वाला व्यक्ति नहीं कर सकता।

आयुष्मान भारत योजना के तहत MP के 30 लाख से ज्यादा मरीज अस्पताल में मुफ्त इलाज करा चुके हैं। आज जन औषधि केंद्रों पर बाजार से 80 से 90% तक सस्ती दवाई दी जा रही है। आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों से मरीजों को करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की बचत होती है। इन सब को अगर ध्यान में रखकर लोग वोटिंग करने जाएंगे और आप और हम 3 दिसंबर को फिर से दिवाली मनाएंगे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार ने हिजाब पर लगाया बैन, मंगलसूत्र को दी अनुमति