2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के 2 लाख के इनामी तस्कर को एनआईए ने सऊदी अरब से कराया डिपोर्ट

NIA deports Rajasthan's smuggler from Saudi Arabia: एनआईए ने इंटरपोल की मदद से मोहब्बत अली नाम के शख्स को सऊदी अरब से भारत डिपोर्ट किया है। सोना तस्करी मामले में एनआईए को करीब 3 साल से अली की तलाश थी।

less than 1 minute read
Google source verification
NIA deports Rajasthan's smuggler from Saudi Arabia

NIA deports Rajasthan's smuggler from Saudi Arabia

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने इंटरपोल की मदद से मोहब्बत अली नाम के शख्स को सऊदी अरब से भारत डिपोर्ट किया है। सोना तस्करी मामले में एनआईए को करीब 3 साल से अली की तलाश थी। एनआईए ने तस्करी के मामले में रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया था। इससे पहले एनआईए ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

दो लाख रुपये का था इनाम

एनआईए ने जानकारी देते हुए बताया है कि मोहब्बत अली राजस्थान का रहने वाला है। इसने सुभाष, मोहम्मद मकबूल शेख,चूना राम और अमजद अली के साथ मिलकर यह तस्करी की थी। ये सभी इमरजेंसी लाइट में बैटरी के रूप में इसे लेकर रियाद से जयपुर आए थे। कैरियर का काम सुभाष और मकबूल शेख ने किया था। एनआईए ने मोहब्बत अली को मोस्ट वांटेड सूची में डालते हुए दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Story Loader