
NIA on Khalistani terrorists
NIA on Khalistani terrorists: भारत और कनाडा के बीच छिडे विवाद के बीच खालिस्तानी आतंकियों का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय जांच एजेंसी यानी NIA ने खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एजेंसी ने विदेशी धरती पर बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।
गुरुतवंत सिंह पन्नू पर हुई कार्रवाई
बता दें कि एनआईए ने शनिवार को अमरीका में बैठे भारत में बैन संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के चीफ गुरुपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति पर कार्रवाई की थी। जिसमें उसके पंजाब के चंडीगढ़ समते कई जगहों की संपत्ति को जब्त किया गया था।
NIA ने जारी की नई लिस्ट
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को एक और खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें 19 खालिस्तानियों की पहचान की गई है। इनमें 1.परमजीत सिंह पम्मा- ब्रिटेन, 2.वाधवा सिंह बब्बर- पाकिस्तान, 3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- ब्रिटेन, 4.जेएस धालीवाल- अमरीका, 5.सुखपाल सिंह- ब्रिटेन, 6.हरप्रीत सिंह उर्फ राना सिंह- अमरीका, 7.सरबजीत सिंह बेनूर- ब्रिटेन, 8.कुलवंत सिंह उर्फ कांता- ब्रिटेन, 9.हारजप सिंह उर्फ जप्पी सिंह- अमरीका, 10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान, 11.गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा- कनाडा, 12.गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी- ब्रिटेन, 13.जसमीत सिंह हकीमजादा- दुबई, 14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया, 15.लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा, 16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- अमरीका, 17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा, 18.दुपिंदर जीत- ब्रिटेन, 19.एस. हिम्मत सिंह- अमरीका के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कुलगाम पुलिस ने 7 आतंकियों का किया खुलासा, हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार भी बरामद
Updated on:
25 Sept 2023 09:58 am
Published on:
25 Sept 2023 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
