31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल ने CBI को दिए जांच के आदेश, भाजपा सांसद का दावा

CBI investigation against Mahua Moitra: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को बताया कि कैश फॉर क्वैरी मामले में महुआ के खिलाफ CBI जांच के लिए लोकपाल ने मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 8 Nov 2023, 5:12 PM IST

mahua_moitra.jpg


संसद में कैश लेकर सवाल पूछने के मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कैश फॉर क्वैरी मामले में महुआ के खिलाफ CBI जांच के लिए लोकपाल ने मंजूरी दे दी है। निशिकांत दुबे ने कहा कि मेरी शिकायत पर लोकपाल ने महुआ के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। महुआ मोइत्रा पर गौतम अडानी ग्रुप को लेकर संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप है। इस संबंध में निशिकांत दुबे ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत भेजी थी।

महुआ मोइत्रा झूठे आरोप लगा रही

इस मामले में संसद की एथिक्स कमेटी ने निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा के पूर्व पार्टनर जय अनंत देहदराई से पूछताछ की थी। इसके बाद उसने महुआ मोइत्रा को भी बुलाया था, लेकिन कमेटी में पेशी के दौरान ही बवाल हो गया और महुआ मोइत्रा वॉकआउट कर गईं। इसे लेकर महुआ ने आरोप लगाया था कि उनसे निजी सवाल पूछे गए और यहां तक पूछा गया कि आप रात को किससे बात करती हैं। इस पर निशिकांत दुबे ने कहा था कि महुआ मोइत्रा झूठे आरोप लगा रही हैं। यदि उनकी बात सही साबित हुई तो मैं राजनीति से संन्यास लेने के लिए भी तैयार हूं।

आओ और मेरे जूते गिनो- महुआ

महुआ मोइत्रा ने इस बीच कहा कि मीडिया जो मेरा उत्तर जानने के लिए फोन कर रहे हैं। उनसे कहना है कि सीबीआई को 13 हजार करोड़ रुपये के अडानी कोल स्कैम मामले में पहले एफआईआर दर्ज करनी होगी। मोइत्रा ने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे संदिग्ध एफपीआई स्वामित्व वाली (चीनी और संयुक्त अरब अमीरात सहित) अडानी कंपनियां भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों को खरीद रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीबीआई आपका स्वागत है, आओ और मेरे जूते गिनो।

ये भी पढ़ें: बढ़ सकती है नीतीश कुमार की मुश्किलें, ‘गंदी बात’ को लेकर CM के खिलाफ शिकायत दर्ज