
अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में भाजपा सांसद का सोनिया गांधी पर हमला
Debate on No Confidence Motion: मणिपुर हिंसा के मामले में मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा जारी है। सोमवर दोपहर 12 बजे से शुरू हुई चर्चा से सदन का माहौल गरम है। पूरे देश की निगाहें इस समय अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही बहस पर टिकी है। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस अविश्वास प्रस्ताव को लाने का उद्देश्य मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी का मौनव्रत तोड़ना है। मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बहस की शुरुआत करते हुए सरकार से तीन सवाल पूछे। उन्होंने इस प्रस्ताव को लाने का उद्देश्य भी बताया। गौरव गोगोई ने अपने अविश्वास प्रस्ताव पर 35 मिनट स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने मणिपुर से लेकर विदेश नीति तक सरकार को घेरा। गौरव गोगोई के सवालों का जवाब सरकार की ओर से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिया।
कांग्रेस अपने इतिहास पर नजर डाले, मिल जाएंगे जवाब
निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि मेरे मामा एनके तिवारी मणिपुर में अपना पैर गंवा चुके हैं। वह CRPF के DIG हुआ करते थे। 1990 के दौरान उन पर हमला भी हुआ। मेरे मामा वही अफसर थे जिनकी कश्मीर में बहादुरी के बारे में किताबों में लिखा गया लेकिन जब वही मणिपुर में आईजी बनकर गये तो आपकी सरकार ने उनको गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस अगर अपने इतिहास पर नजर डालें तो उनको खुद ही उनके जवाब मिल जाएंगे।
बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना उद्देश्य
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि "सोनिया जी के सिर्फ दो उद्देश्य हैं, पहला -अपने बेटे को सेट करना और दूसरा दामाद को भेंट करना। उन्होंने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि ये अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।
दुबे ने आगे कहा कि ये प्रस्ताव क्यों लाया गया है? सोनिया जी (गांधी) यहां बैठी हैं लेकिन वह भारतीय नारी की तरह सिर्फ दो काम करना चाहती हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया जी को सिर्फ अपने बेटे और दामाद की ही चिंता है। दुबे ने नेशनल हेराल्ड का भी मुद्दा उठाया।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस ने पूछा- PM मणिपुर पर मौन क्यों? BJP ने राहुल गांधी पर ली चुटकी
Published on:
08 Aug 2023 03:29 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
