1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निक्की हत्याकांड में पिता ने किया बड़ा खुलासा, कार में लड़की के साथ पकड़ा गया था विपिन, देखिए वीडियो

Noida Dowry Murder: ग्रेटर नोएडा के निक्की पायला हत्याकांड में मृतका के पिता भिखारी सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया निक्की का पति विपिन भाटी का एक अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध था और उसे 2024 में दिल्ली में एक कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था।

2 min read
Google source verification

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की पायला हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। इस मामले में मृतका निक्की के पिता भिखारी सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि निक्की का पति विपिन भाटी का एक अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध था और उसे 2024 में दिल्ली में एक कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विपिन को एक लड़की के साथ कार में देखा जा सकता है। वीडियो में कुछ लोग विपिन के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, निक्की की शादी दिसंबर 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो कार समेत पर्याप्त दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा 35 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। निक्की की बहन कंचन और परिजनों का आरोप है कि विपिन शराब का आदी था और वह नियमित रूप से निक्की के साथ मारपीट करता था। 21 अगस्त 2025 को विपिन और उसके परिवार ने कथित तौर पर निक्की की बेरहमी से पिटाई की और फिर उस पर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी निक्की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिता ने किया खुलासा

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि विपिन नकारा और शराबी था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि विपिन का एक अन्य लड़की के साथ संबंध था, जिसका वीडियो 2024 का है। इस वीडियो में विपिन को दिल्ली में एक सफेद वैगनआर कार में लड़की के साथ पकड़ा गया था। निक्की के भाई अतुल ने बताया कि विपिन को उसके बड़े भाई और मां ने रंगे हाथों पकड़ा था। इस घटना के बाद भी विपिन की हरकतें नहीं रुकीं और उसने निक्की को लगातार प्रताड़ित किया।

आरोपी गिरफ्तार बाकि फरार

निक्की की मौत के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने कासना थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसकी सास दया, ससुर सतवीर, और जेठ रोहित अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। निक्की की बहन कंचन ने बताया कि हत्या से पहले विपिन ने निक्की के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो उसने बनाया था। कंचन ने यह भी खुलासा किया कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश थी, जिसकी तैयारी 8 दिन पहले से चल रही थी।

विपिन का सोशल मीडिया पोस्ट

गिरफ्तारी से पहले विपिन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट डाला, जिसमें उसने दावा किया कि निक्की ने आत्महत्या की और वह निर्दोष है। उसने लिखा, “तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? दुनिया मुझे हत्यारा कह रही है।” हालांकि, परिजनों और पुलिस के सबूत इस दावे को खारिज करते हैं।

Story Loader