
Indian Navy : भारत और इंडिया विवाद के बीच भारतीय नौ सेना से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय नौ सेना बहुत जल्द ही भारतीय पोशाक को अधिकारी मेस में स्वीकार कर सकती है। इस पोशाक को कई मौके पर प्रदर्शित भी किया जा चुका है। भारतीय नौ सेना के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में भी इसे लेकर चर्चा हो सकती है। भारतीय नौ सेना की तीन दिवसीय बैठक बुधवार को संपन्न होने जा रही है।
अभी तक अधिकारी मेंस या फिर विशेष समारोह में फार्मल ड्रेस के तौर पर पश्चिमी ड्रेस पहनने की इजाजत है लेकिन जल्द ही भारतीय पोशाक को भी पहनने की इजाजत मिल सकती है। इसमें भारत के राष्ट्रीय पोशाक पहनने की अनुमति होगी। भारत और भारतीय सैन्य बल पश्चिमी देशों की तमाम रीति,नीति और रिवायतों को पीछे छोड़ने में लगी हुई है।
भारतीय नौसेना ने अपने एक बयान में पहले का था कि कॉन्फ्रेंस में कई योजनाओं को शोकेस किया गया है। इसमें आरामदायक पोशाक भी शामिल है। इसमें ज्यादा आरमाद टीशर्ट, नई कैप और जैकेट, हाई एंकल शूज, नेवी मेस और कार्यक्रमों राष्ट्रीय पोशाक को भी कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया है। गौरतलब है कि कुर्ता, पैजामा और जैकेट राष्ट्रीय पोशाक में शामिल है।
Published on:
05 Sept 2023 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
