
राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब अत्याधुनिक सेल्फ बैग ड्रॉप सुविधा शुरू की गई है। इससे यात्री अपना सामान कम समय में चेक इन करा सकेंगे। साथ में अपने सामान को खुद ही टैग करके बोर्डिंग पास प्रिंट कर सकेंगे। इसमें सामान का स्लिप भी उसमें टैग होगा। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी का दावा है कि इस सुविधा से चेक-इन प्रक्रिया में एक मिनट की जगह 30 सेकेंड लगेगा।
दिल्ली एयरपोर्ट यह सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला एयरपोर्ट और कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट के बाद दुनिया का दूसरा एयरपोर्ट बना है। नई सुविधा के लिए एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और टर्मिनल-3 पर करीब 50 सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप (एसएसबीडी) इकाइयां लगाई गई हैं। इससे आम यात्रियों को काफी लाभ होगा और चेक इन करने में सुविधा होगी।
Published on:
19 Jun 2024 06:28 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
