scriptOdisha CM Naveen Patnaik Net Worth all you need to know | कमाल के मुख्यमंत्री! जिनके पास है सिर्फ 6 हजार की कार, चौंकिए मत... उनकी कैबिनेट में और भी हैं 'गरीब' मंत्री | Patrika News

कमाल के मुख्यमंत्री! जिनके पास है सिर्फ 6 हजार की कार, चौंकिए मत... उनकी कैबिनेट में और भी हैं 'गरीब' मंत्री

locationनई दिल्लीPublished: May 22, 2023 04:44:09 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Odisha CM Naveen Patnaik Net Worth: आज के महंगाई के दौर में जब 6000 रुपए में अच्छी साइकिल नहीं मिलती, ऐसे समय में हमारे देश के एक राज्य के मुख्यमंत्री के पास ऐसी कार है जिसकी कीमत महज 6000 है। 23 साल से मुख्यमंत्री होने के बावजूद जिस तरह की सादगीपूर्ण जीवन ये व्यतीत करते हैं, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है।

naveen_patnaik_pic.jpg

Odisha CM Naveen Patnaik Net Worth: एक तरफ बिहार के एक सीएम लालू यादव थे। जिन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए इतनी संपत्ति बना ली कि आज भी सीबीआई और ईडी को उसका पूरा थाह नहीं मिल पा रहा है। बिहार की दुर्गति में भी इन्हीं का योगदान बताया जाता है। कुछ लोग राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं, कुछ लोग अपनी झोली भरने का। राजनीति को मेवा समझने वाले नेता का उदाहण तो आपने देख लिया, लेकिन अब आपको राजनीति को जनता की सेवा करने का अवसर समझने वाले नेता के बारे में बताते हैं। जो 23 साल से राज्य की गद्दी को संभाल रहे हैं लेकिन उनके पास एक अच्छी गाड़ी तक नहीं है। लेकिन राज्य की स्थिति को हर मामले में मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इनका नाम है नवीन पटनायक है और ये ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं।


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.