
painful story of Gujarat's Morbi bridge accident, PM Narendra Modi will reach Morbi on November 1
गुजरात के मोरबी में बीती शाम रविवार को सस्पेंशन ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा हो गया है, जिसके कारण अब तक 141 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि गुजरात सरकार ने अभी तक 132 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस भयानक हादसे के बाद से मोरबी हर तरफ मौत का मंजर ही दिखाई दे रहा है। हादसे में बचे लोग इस दर्दनाक हादसे की आपबीती सुना रहे हैं। मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि उसके आखों के सामने 2 भतीजे नदीं में डूब गए।
इस हादसे के कारण किसी का सुहाग उजड़ गया है तो किसी की कोख। कहीं मासूम बच्चा अकेले बचा है तो कई ऐसे घर है जहां एकसाथ कई लोगों की अर्थियां उठ रही हैं। मरने वालों में मासूम छोटे बच्चे, औरतें व बुजुर्ग भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार इस हादसे में जामनगर जिले के जलिया देवानी गांव में एक ही परिवार के 5 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई है।
चश्मदीद ने गर्भवती महिला की मौत का बयां किया दर्द
चश्मदीद ने बताया कि वह यहां पर रोजाना की तरह चाय बेंच रहा था तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि वह पूरी रात लोगों को बचाने में जुटा रहा। इसके साथ ही चश्मदीद ने गर्भवती महिला की मौत का दर्द बयां करते हुए कहा कि "जब मैंने गर्भवती महिला की लाश देखी तो मेरा दिल दहल गया।"
आखों के सामने अपनो को डूबते देखा
एक निजी चैनल से बात करते हुए हलीमाबेन ने बताया कि वह बेटी की ननद की सगाई में मोरबी आई हुई थी। इसके बाद वह परिवार वालों के साथ ब्रिज में घूमने आई हुई थी, जहां वह हादसे का शिकार हो गई। हलीमाबेन ने कहा उसने अपनी आखों से अपने परिवार के 6 लोगों को डूबते देखा।
परिवार में केवल 4 साल का बच्चा बचा जिंदा
मोरबी में रहने वाले हार्दिक फलदू अपनी पत्नी मिरल व 4 साल के बेटे जियांश के साथ ब्रिज देखने गए हुए थे। इस हादसे में हार्दिक फलदू और उनकी पत्नी मिरल की मौत हो गई है। वहीं 4 साल के जियांश को बचा लिया गया है। इस हादसे में जियांश की जान तो बच गई है, लेकिन उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।
कल मोरबी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
1 नवंबर यानी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी जाएंगे। जहां वह मृतकों के परिजनों व घायलों से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ इस हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिसकी जांच करने के लिए SIT मौके पर पहुंच चुकी है। इसी बीच 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
यह भी पढ़ें: मोरबी ब्रिज हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, अचानक टूटा पुल, भरभराकर नदी में गिरे लोग
Updated on:
31 Oct 2022 03:27 pm
Published on:
31 Oct 2022 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
