
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब दो महिने से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी पार्टी के प्रचार के लिए और शिवराज सरकार के खिलाफ एक थीम सॉन्ग लांच किया है। गाने के लांच होते ही विवाद भी शुरू हो गया है। कांग्रेस ने थीम सॉन्ग 'चलो चलो, कांग्रेस के संग चलो' को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी ने इसे पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ (PTI) के गाने 'चलो चलो इमरान के साथ' से चुराया हुआ बताया है।
कांग्रेस की चोरी करने की पुरानी आदत- BJP
वहीं, BJP मध्य प्रदेश ने दोनों गानों के कुछ भाग को ट्विट कर लिखा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने। मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार गाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सांग को ही चुरा लिया। कांग्रेस की 'चोरी' की आदत पुरानी है लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों? जवाब दे कांग्रेस!
सुना है कांग्रेसियों ने अपना थीम सॉन्ग चुरा कर बनाया- शिवराज सिंह चौहान
वहीं, इस मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ट्विट कर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि सुना है कि कांग्रेसियों ने अपना थीम सॉन्ग भी चुरा कर बनाया है...खैर चोरी की तो आदत उनकी पुरानी है, लेकिन इस बार चुराया भी तो पाकिस्तान से, वही पाकिस्तान जो नारों पर जिंदा है, जहां भुखमरी के हालात हैं।
यही कांग्रेस का विजन और सच्चाई भी है। सच में, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर जगजाहिर हुआ है। जनता देख रही है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इमरान खान की पार्टी PTI के थीम सॉन्ग को चुराया है।
चचा जान दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से प्यार- नरोत्तम मिश्रा
वहीं, राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पत्रकारों को इमरान खान का वीडियो दिखाते हुए कहा कि चचा जान दिग्विजय सिंह को को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से ले लिया। देखे वीडियो...
PM मोदी भोपाल में BJP का 'चलो चलो' करने आ रहें- कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस इस थीम सॉन्ग पर उठे विवाद को हल्के में ले रही है। कांग्रेस कह रही है कि भाजपा सरकार के जाने का समय आ गया है। इसलिए वह हिंदू मुसलमान के बाद पाकिस्तान एंगल ढूंढ रही है। जबकि खुद अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान गए थे, अब 25 सितंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में भाजपा का 'चलो चलो' करने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कसा तंज तो कांग्रेस ने किया पलटवार, कहा- वह बात कम…
Published on:
18 Sept 2023 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
