बेंगलूरु की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर भारती ने किया सुसाइड
भारती का उसके घर में संदिग्ध हालात में शव बरामद किया गया, पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
Bangalore’s first female cab driver found dead
बंगलुरु। बंगलुरु की पहली महिला कैब ड्राइवर भारती अपने किराए के घर में मृत पाई गई। संजयनगर स्थित भारती का उसके घर में संदिग्ध हालात में शव बरामद किया गया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला रोशनी में तब आया जब भारती के मकान मालिक ने उसकी कैब को खड़ा देख भारती को ढूंढना शुरू किया। वह तुरंत ही उसके घर गए और खिड़की से झांकने पर उसे लटका पाया। मकान मालिक ने तभी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद भारती को मृत घोषित कर दिया गया।
वापस घर जाने वाली थी भारती
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि भारती अपने घर में अकेली रहती थी। उसने कुछ दिन पहले ही अपने मकान मालिक को बताया था कि वह अपने गृह नगर आंध्र प्रदेश जा रही है।
पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया
भारती के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। कमरा बंद न होने की वजह से हत्या का शक और मजबूत हो रहा है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और भारती की मौत का कारण पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।
Hindi News/ Crime / बेंगलूरु की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर भारती ने किया सुसाइड