
भारत के उत्तरी राज्य हरियाणा आज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर भूंकप के झटकों से हिल गया। 2.8 तीव्रता के भूकंप ने इलाके में हलचल मचा दी लेकिन गनीमत यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि 5 किलोमीटर की गहराई में आया यह भूकंप 76.71 पूर्व देशांतर और 29.27 उत्तर अक्षांश पर आया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में महसूस किया गया। रिएक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3 रही। इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। यह भूकंप 28.24 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.21 पूर्व देशांतर पर आया। गनीमत बस इतनी रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Published on:
24 Aug 2024 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
