
Jagrat Kotecha
पेप्सिको इंडिया ने आज अपनी कार्यकारी टीम में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की। खाद्य और पेय पदार्थ निर्माता कंपनी पेप्सिको ने जागृत कोटेचा को पेप्सिको इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। अभी यह पद अहमद अल शेख संभाल रहे हैं। कोटेचा इससे पहले इसी कंपनी के मध्य-पूर्व अफ्रीका और दक्षिणी अफ्रीका (AMESA) के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (CCO) के पद पर कार्यरत थे। पेप्सिको इंडिया ने कहा कि वह भारत में अपने परिचालन को मजबूत करने, नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए समर्पित है।
जागृत कोटेचा ने कहां से पूरी की पढ़ाई
जागृत कोटेचा ने मुंबई विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने SVKM के नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) से MBA भी किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 1992-1994 के बीच कैडबरी इंडिया की सेल्स में शामिल हुए। इसके बाद 1994 में वह पेप्सिको इंडिया में सेल्स एंड मार्केटिंग में शामिल हुए। इस कंपनी में अलग-अलग पदों पर अपनी भूमिका में निभा चुके हैं।
मार्च से संभालेंगे CEO का पद
अहमद अल शेख फरवरी 2024 तक पेप्सिको इंडिया के CEO पद पर कार्य करते रहेंगे। इसके बाद मार्च, 2024 में कोटेचा CEO पदभार संभालेंगे। बता दें कि, अहमद अल शेख अपनी भूमिका से आगे बढ़ते हुए कंपनी के अंदर मध्य पूर्व बिजनेस यूनिट के CEO के रूप में कार्य ग्रहण करेंगे। महामारी के बीच स्नैक्स और चिप्स की मांग में वृद्धि के बाद पेप्सिको इंडिया ने पिछले कुछ वर्षों में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है।
Updated on:
19 Jan 2024 02:52 pm
Published on:
19 Jan 2024 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
