3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब-बिहार में सस्ता तो राजस्थान-गुजरात में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का रेट

Today Petrol Diesel Prices: ईंधन के नए रेट जारी होने के बाद एक तरफ पंजाब बिहार जैसे राज्यों में तेल की कीमतों में कमी हुई है।

2 min read
Google source verification
 Petrol and diesel became cheaper in Punjab Bihar costlier in Gujarat Rajasthan

,,


अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है। शुक्रवार को क्रूड करीब एक फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ. वहीं, ब्रेंट क्रूड में डेढ़ प्रतिशत की तेजी रही। वहीं, राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ईंधन के नए रेट जारी होने के बाद एक तरफ पंजाब बिहार जैसे राज्यों में तेल की कीमतों में कमी हुई है। वहीं, राजस्थान-गुजरात समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। बता दें कि भारत में भी विकसित देशों की तर्ज पर हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव किया जाता है।


पंजाब-बिहार में सस्ता तो राजस्थान-गुजरात में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

राष्ट्रीय तेल कंपनियों की ओर से तेल की कीमतों में बदलाव करने के बाद आंध्रा प्रदेश, पंजाब, बिहार और छत्तीसगढ़ में दाम गिरे है। वहीं, राजस्थान, गुजरात कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान में ईंधन की कीमतें कम हुई हैं। हालांकि महानगरों में किसी भी तरह से ईंधन के दाम में बदलाव नहीं किया गया है।


प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत




























































प्रमुख शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
नोएडा96.9490.11
गाजियाबाद96.4489.62
गुरुग्राम96.7689.64
ग्रेटर मुंबई106.4294.38
जयपुर108.5093.72
पटना107.2494.04

कीमतों में हर दिन होता है बदलाव

देश में जून 2017 के बाद से विकसित देशों की तर्ज पर हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

घर बैठे ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार में कोल्‍ड डे, दिल्‍ली-राजस्थान वालों को थोड़ा सुकून, जानें कब मिलेगी सर्दी से राहत

Story Loader