
अतरंराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने शनिवार के लिएपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। नए रेट जारी करने के बाद बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में ईंधन के दाम घटे हैं। वहीं, आंध्रा प्रदेश, हिमाचल, समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि शुक्रवार को WTI क्रूड एक फीसदी की तेजी के साथ 72.76 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड की क्लोजिंग 78.32 प्रति बैरल पर हुई।
इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-़डीजल
शनिवार को अपडेट किए गए रेट के बाद बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में ईंधन के दाम घटे हैं। बता दें कि मार्च 2022 के बाद से ही राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-़डीजल के दामों में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुआ है। वहीं, केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आम जनता को ईंधन के दाम कम करके आम जनता को राहत देना चाहती है।
इन राज्यों के लोगाों को लगा जोर का झटका
वहीं, शनिवार को वीकेंड की शुरुआत होते ही आंध्रा प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, तेलंगाना के लोगों को जोर का झटका लगा है। इन राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं।
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
इन शहरों में कितने बदले दाम
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
Published on:
13 Jan 2024 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
