
राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने गुुरुवार (18 जनवरी) के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। ताजा रेट जारी होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर तो ईंधन के दाम मेंं कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों के लोगों को जोर का झटका लगा है। इन राज्यों मेंं ईंधन के दाम में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, बंगाल समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में नरमी देखने को मिली है। बता दें कि भारत में जून 2017 के बाद से ही हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन के रेट में बदलाव किया जाता है। ऐसे में अगर आप तेल भरवाने के लिए जाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
महाराष्ट्र के लोगों को लगा जोर का झटका
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपये 21 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.जिसके बाद यहां पेट्रोल 107.17 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल के दाम 1 रुपये 16 पैसे बढ़े हैं और यह 93.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। महाराष्ट्र के अलावा केरल, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।
इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल
एक तरफ जहां महाराष्ट्र के लोगों को जोर का झटका लगा है। वहीं, उसके पड़ोसी राज्य कर्नाटक में पेट्रोल 1 पैसे घटकर 102.48 रुपये और डीजल 1 पैसे घटकर 88.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा पंजाब में पेट्रोल 13 पैसे घटकर 98.47 रुपये और डीजल 13 पैसे घटकर 88.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
तामिलनाडु में पेट्रोल 43 पैसे घटकर 103.45 रुपये और डीजल 42 पैसे घटकर 95.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे घटकर 106.82 रुपये और डीजल 41 पैसे घटकर 93.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, राजस्थान में ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
| महानगर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| मुंबई | 107.17 | 93.66 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
| प्रमुख शहर | पेट्रोल | डीजल |
| नोएडा | 96.69 | 89.86 |
| गुरुग्राम | 97.10 | 89.96 |
| बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
| चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
| हैदराबाद | 109.66 | 97.82 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| लखनऊ | 96.58 | 89.77 |
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
Published on:
18 Jan 2024 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
