
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price 2024: महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। साथ ही बड़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने और परेशान कर रखा है। बता दें कि अमरीका में फिर से मंदी की आशंका गहराने और चीन में सुस्ती से क्रूड ऑयल (Crude Oil Price) की कीमतें मंदलवार को करीब 5% गिरी, वहीं बुधवार को भी करीब 1% की गिरावट आई। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे और ब्रेंट क्रूड ऑयल 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जो पिछले 9 महीने का सबसे निचला स्तर है। एक साल में कच्चे तेल की कीमतें करीब 24% तो जुलाई, 2024 से अब तक 15% से अधिक गिर चुकी है, लेकिन इसका फायदा भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ग्राहकों को नहीं दिया है।
कच्चे तेल के दामों में आई बड़ी गिरावट से सरकारी तेल कंपनियों को जोरदार फायदा होगा। उन्हें सस्ते में क्रूड ऑयल मिलेगा, लेकिन आम लोगों को इसका फायदा मिलेगा या नहीं यह बड़ा सवाल है, क्योंकि तेल कंपनियां पूर्व में हुए घाटे का बहाना बनाकर कीमतों में कटौती को टाल देती है और केंद्र सरकार भी मूकदर्शक बनी हुई है। अगस्त 2024 में सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल (Petrol) बेचने पर 9.3 रुपए प्रति लीटर और डीजल (diesel) बेचने पर 7.6 रुपए प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा था जो अब 13-14 रुपए प्रति लीटर होने के आसार हैं।
1. मांग में कमी: अमरीका में मैन्युफैक्चरिंग में सुस्ती आई है। साथ ही चीन में आर्थिक सुस्ती के चलते डिमांड घटने की आशंका है। वहां मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट सेक्टर में सुस्ती छाई है। इसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की डिमांड पर बुरा असर पड़ रहा है।
2. लीबिया से सप्लाई: लीबिया से कच्चे तेल का एक्सपोर्ट शुरू होने की उम्मीदों के चलते भी दाम में यह गिरावट आई है। लीबिया की विरोधी सरकारों के बीच विवाद के बाद वहां ऑयल फील्ड को बंद कर दिया गया था, पर अब लीबिया सेंट्रल बैंक के गवर्नर की नियुक्ति के बाद फिर से तेल सप्लाई शुरू होने की संभावना है।
3. ओपेक देश कच्चे तेल के प्रोडक्शन में कटौती के फैसले पर फिर से विचार कर रहे हैं। सऊदी अरब एशिया को बेचे जाने वाले क्रूड ऑयल के सभी ग्रेड के दाम कम करने का फैसला ले सकता है।
10 अरब डॉलर तक की बचत हुई भारतीय तेल कंपनियों को अप्रेल 2022 से जून 2024 के बीच डिस्काउंट पर रूसी तेल खरीदने से
ऐसे घटी क्रूड ऑयल की कीमतें
29 सितंबर, 2023 97.01
07 दिसंबर, 2023 74.5
09 अप्रेल, 2024 90.6
04 जून, 2024 77.5
04 जुलाई, 2024 87.4
04 सितंबर, 2024 73.2
(प्रति बैरल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें डॉलर में)
माह पेट्रोल डीजल
मार्च, 2024 4.7 3.8
जुलाई, 2024 5.3 3.1
अगस्त, 2024 9.3 7.6
अब* १४ १३
(प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियों को होने वाफा फायदा रुपए में, *क्रूड की कीमतें 5त्न घटने से होने वाला संभावित लाभ, स्रोत: एमके ग्लोबल)
माह डिस्काउंट
मई, 2022 30
अक्टूबर, 2002 20
मार्च, 2023 15.1
अक्टूबर, 2023 06
सितंबर, 2024 3.5
(प्रति बैरल कच्चे तेल पर डिस्काउंट डॉलर में)
Updated on:
05 Sept 2024 07:47 am
Published on:
05 Sept 2024 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
