Petrol Diesel Price: गुरुवार (12 अक्टूबर) के पेट्रोल और डीजल के रेट जारी हो गए हैं। जानिए आपके शहर में कितना महंगा और सस्ता हुआ।
Petrol-Diesel Price: आज गुरुवार यानी 12 अक्टूबर के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट तेल कंपनियों ने जारी कर दिया है। ऐसे में अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये जानना चाहिए कि आपकी जेब पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी या घटी कीमत का कितना असर हो सकता है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के रेट हर शहर में अलग-अलग रहते हैं। इनके रेट कई मानकों पर तय किए जाते हैं। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में अगर इजाफा होती है तो रेट में बढ़ोतरी देखी जाती है। लेकिन अगर इसकी तुलना कल मंगलवार (11 अक्टूबर ) से करें तो दाम स्थिर बने हुए हैं।
बड़े शहरों में आज पेट्रोल का रेट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपए, मुंबई में 106.31 रुपए, बेंगलुरु में 101.94 रुपए, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 96.57 रुपए, नोएडा में 96.79 रुपए, गुरुग्राम में 97.18 रुपए, चंडीगढ़ में 96.20 रुपए, बिहार की राजधानी पटना में 107.24 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।
जानिए डीजल का कैसा है हाल?
देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे लोगों को 1 लीटर डीजल के लिए 89.62 रुपए, मुंबई में डीजल 94.27 रुपए, बेंगलुरु में 87.89 रुपए, UP की राजधानी लखनऊ में 89.76 रुपए, नोएडा में 89.96 रुपए, गुरुग्राम में 90.05 रुपए, चंडीगढ़ में 84.26 रुपए, बिहार पटना में 94.04 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।
तेल कंपनियां रोज जारी करती है नई कीमत
अगर आप हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों से जुड़े अपडेट जानना चाहते हैं तो इसके लिये बेहद सरल उपाय है। हर दिन ऑफिसियल वेबसाइट पर तेल कंपनियां नई कीमत जारी कर देती हैं। सिर्फ एक SMS के जरिए ताजा रेट्स जान सकते हैं।