राष्ट्रीय

Petrol Diesel Price Today: नहीं थमी कच्चे तेल की उबाल, जानिए कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (21 सितंबर, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

2 min read
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.01 फीसदी गिरकर 90.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.49 फीसदी गिरकर 93.07 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (21 सितंबर, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में कटौती कर आमजन को राहत दी थी। इसके बाद पेट्रोल और डीजल की रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ।

चारों महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर


इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर
– गाजियाबाद में 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर
– भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए प्रति लीटर
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
21 Sept 2023 07:47 am
Also Read
View All

अगली खबर